यूरोप में बाज़ार की प्रतिस्पर्धा का सामना करने का आत्मविश्वास होना चाहिए

2023-09-20 14:23:38

"चीन की प्रतिस्पर्धा में बाधा डालना कोई परिपक्व आर्थिक समाधान नहीं है" "यह प्रतिकूल है" "दंडात्मक टैरिफ और व्यापार बाधाएं केवल नुकसान की स्थिति पैदा करेंगी"। हाल के दिनों में, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष वॉन डेर लेयेन ने यूरोपीय संघ द्वारा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के खिलाफ़ सब्सिडी विरोधी जांच करना शुरू करने की घोषणा की। जांच ने यूरोप के भीतर तीखी बहस छेड़ दी है। जर्मन वाहन उद्योग चिंतित है कि इस कदम से टैरिफ युद्ध शुरू हो जाएगा और देश के वाहन उद्योग के दीर्घकालिक हितों को नुकसान होगा।

यूरोपीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूरोपीय संघ की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं, जर्मनी और फ्रांस, यूरोपीय संघ के नेताओं द्वारा घोषित इस निर्णय के प्रति पूरी तरह से अलग-अलग दृष्टिकोण रखते हैं। फ्रांसीसी सरकार और वाहन उद्योग यूरोपीय संघ की नीति का समर्थन करते हैं, जबकि जर्मन वाहन उद्योग ने स्पष्ट रूप से विरोध  जाहिर किया। कारण बहुत साफ है। फ्रांस की तुलना में जर्मन वाहन उद्योग की चीनी बाजार में कहीं अधिक रुचि है। वे अधिक चिंतित हैं कि यूरोपीय संघ की प्रासंगिक नीतियां उसे भारी नुकसान पहुंचाएंगी। यह एक तरफ से दर्शाता है कि यूरोपीय संघ यूरोप के समग्र हितों को तर्कसंगत और संतुलित दृष्टिकोण से नहीं देखता है।

इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए, यूरोपीय बाज़ार एक प्रतिस्पर्धी क्षेत्र है। वर्तमान में, यूरोपीय संघ के बाजार में चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग 8 प्रतिशत है, जो अधिक नहीं है। मूल्य के दृष्टिकोण से, यूरोपीय बाजार में चीन के इलेक्ट्रिक वाहन ब्रांडों की बिक्री कीमतें चीनी घरेलू बाजार की तुलना में अधिक हैं। हालांकि, स्थानीय यूरोपीय ब्रांडों की तुलना में अभी भी कुछ मूल्य लाभ हैं। इसलिए, चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों के खिलाफ़ सब्सिडी विरोधी जांच शुरू करने का यूरोपीय संघ का कारण सही नहीं है।

लंबे समय से चीन यूरोपीय वाहन कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। चीन सरकार ने घरेलू बाजार में प्रवेश करने के लिए उनके लिए कभी कोई बाधा नहीं खड़ी की है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे लगातार चीनी बाजार से भारी मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। तो, जब चीन के नए ऊर्जा वाहन विकसित होते हैं, तो यूरोप उसी मानसिकता के साथ प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे सकता? यह यूरोपीय संघ द्वारा हमेशा अपनाये गये मुक्त व्यापार प्रस्ताव के विपरीत है।

यूरोप दुनिया में ऑटोमोबाइल के लिए एक महत्वपूर्ण विनिर्माण आधार है। ब्रांडों, प्रतिभाओं और प्रौद्योगिकियों के गहन संचय के साथ इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को मजबूत और बड़ा बनाने के लिए इसमें कई अनुकूल परिस्थितियां हैं। यूरोप में ऐसा आत्मविश्वास और व्यापक मानसिकता होनी चाहिए कि वह बाहरी प्रतिस्पर्धा का शांति से सामना कर सके और निष्पक्ष बाजार माहौल में अपनी औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार कर सके।

चीन और यूरोप के वाहन उद्योगों के दृष्टिकोण से, दोनों पक्षों के पास सहयोग और सामान्य हितों के लिए व्यापक जगह है। चीनी कंपनियों के साथ साझेदारी स्थापित करने से यूरोपीय वाहन कंपनियों को बैटरी तकनीक प्राप्त करने और चीनी बाजार को मजबूत करने में मदद मिलेगी। अमेरिका के रोडियम कंसल्टिंग ग्रुप के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चीन के वाहन उद्योग में यूरोपीय निवेश 6.2 अरब यूरो के रिकॉर्ड पर पहुंच गया। CATL के प्रतिनिधित्व वाली चीनी कंपनियों ने जर्मनी और हंगरी जैसे यूरोपीय देशों में कारखानों के निर्माण में भी भारी निवेश किया है। यह यूरोपीय नई ऊर्जा वाहन उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने में मदद करेगा और यूरोपीय संघ को अपने कार्बन कटौती विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी मदद करेगा।

रेडियो प्रोग्राम