78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस शुरू

2023-09-20 11:17:36

78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस 19 सितंबर को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों के नेताओं ने अनवरत विकास लक्ष्य, जलवायु परिवर्तन के मुकाबले और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति शिथिल करने आदि मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भाषण देते हुए फिर एक बार चेतावनी दी कि हमारी दुनिया खतरे में है। उन्होंने कहा कि अब भूराजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और वैश्विक चुनौतियां गंभीर होती जा रही हैं। हालांकि दुनिया तेजी से विविध होती जा रही है, लेकिन वैश्विक शासन मुसीबत में फंस चुका है। सभी सदस्य देशों को इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम