बेहतर भविष्य तलाशने के लिए विज्ञान का उपयोग करें

2023-09-20 15:17:59

हाल ही में चीन में वर्ष 2023 राष्ट्रीय विज्ञान लोकप्रियता दिवस की गतिविधियां धूमधाम से आयोजित हो रही हैं। इस वर्ष चीन का 20वां विज्ञान लोकप्रियता दिवस है। इस बार दिवस की थीम संपूर्ण जनसंख्या की वैज्ञानिक साक्षरता में सुधार करें और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दें है। एक बार फिर देशभर में विज्ञान का लोकप्रियकरण शुरू हो गया है। सिलसिलेवार उच्च तकनीक और वैज्ञानिक उपलब्धियां दिखाई दे रही हैं, और रंगारंग विज्ञान लोकप्रियकरण कार्निवल जोर शोर से आयोजित किये जा रहे हैं।

17 सितंबर को वर्ष 2023 राष्ट्रीय विज्ञान लोकप्रियता दिवस की मुख्य गतिविधि पेइचिंग के शोकांग पार्क में उद्घाटित हुई। जब भारी औद्योगिक साइटें हार्ड-कोर प्रौद्योगिकी से मिलती हैं, तो वे एक अलग प्रकार की जीवन शक्ति प्राप्त कर लेती हैं। यहां पर्यटक रिटर्न कैप्सूल में अंतरिक्ष यात्रियों के घर लौटने का अनुभव कर सकते हैं, और चंद्रमा पर चंद्र रोवर चलाने का अनुभव भी ले सकते हैं। यहां, लोग चीन की शक्तिशाली तकनीकी ताकत को महसूस कर सकते हैं, और तकनीकी परिवर्तनों द्वारा लाई गई जीवन की सुविधाओं का भी अनुभव कर सकते हैं।

न सिर्फ़ पेइचिंग में बल्कि चीन के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान लोकप्रियता दिवस की सिलसिलेवार गतिविधियां भी धूमधाम से आयोजित हो रही हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम