हांगचो एशियाई खेलों के मशाल वाहक फंग छिंगलिन की कहानी
हांगचो एशियाई खेलों की मशाल रिले अब भी जारी है। मशाल वाहकों में फंग छिंगलिन नाम का एक फ़ूड डिलीवरीमैन शामिल है। उनकी कहानी चीनी लोगों में प्रचलित है।
इस साल जून माह में जब फंग छिंगलिन फ़ूड डिलीवर करने जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि छ्येनथांग नदी में एक महिला पानी में गिरी है। तट पर कुछ लोग चिंता से उपाय सोच रहे थे और कुछ मदद के लिए पुलिस को फोन कर रहे थे। फंग छिंगलिन ने महिला को बचाने की कोशिश की। पानी की सतह जमीन से काफी दूर है, जो चार मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है। यदि गोताखोरी की मुद्रा सही न हो, तो बहुत खतरनाक हो सकता था। लेकिन फंग छिंगलिन बिना कुछ सोचे पानी में कूद गया।
महिला को बचाया गया, लेकिन पानी के तनाव के कारण फंग छिंगलिन की वक्षीय रीढ़ की संपीड़न फ्रैक्चर हो गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने फंग छिंगलिन के साहस की प्रशंसा की।
फंग छिंगलिन हांगचो एशियाई खेलों के मशाल वाहक बने। वे न सिर्फ एशियाई खेलों का मशाल, बल्कि एशियाई खेलों की भावना और पारंपरिक गुण का हस्तांतरण भी करते हैं।
(ललिता)