इस साल रूस की अर्थव्यवस्था 2.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद:पुतिन

2023-09-19 17:08:41

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 18 सितंबर को कहा कि रूस की वर्तमान आर्थिक स्थिति आम तौर पर स्थिर है, और इस वर्ष सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

पुतिन ने उस दिन वीडियो के माध्यम से 2024 से 2026 तक के संघीय बजट के मसौदे की तैयारी पर एक बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि रूस के वर्तमान प्रमुख आर्थिक संकेतक उम्मीद से काफी बेहतर हैं, अचल संपत्ति निवेश में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, उपभोक्ता मांग बढ़ रही है, और विनिर्माण उद्योग का विकास जारी है।

पुतिन ने कहा कि कुल मिलाकर देखा जाए, तो रूस ने अभूतपूर्व बाहरी दबाव और पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना किया है, और वर्तमान फोकस आगे आर्थिक स्थिरीकरण और दीर्घकालिक विकास के लिए स्थितियां बनाना है।

(श्याओ थांग) 

रेडियो प्रोग्राम