संयुक्त राष्ट्र व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भागीदार है चीन:डेनिस फ्रांसिस

2023-09-16 15:57:00

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र की उच्च स्तरीय बैठक के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने एक साक्षात्कार में कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, इन समस्याओं का समाधान खोजने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सभी सदस्यों के योगदान, समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र एक विशाल संगठन है  ।इस के अधिन कई एजेंसियां शामिल हैं और इन एजेंसियों ने लोगों की जरूरतों को पूरा करने और मदद करने के लिए कई बड़े काम किए हैं। संयुक्त राष्ट्र को जनता के समर्थन की आवश्यकता है, और जनता को भी अपने जीवन को बदलने के लिए संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी और संयुक्त राष्ट्र की शक्ति की आवश्यकता है।

फ्रांसिस ने साक्षात्कार में यह भी कहा कि विकासशील देश वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर तेजी से उभर रहे हैं, और विकासशील देशों के पास संयुक्त राष्ट्र के निर्णय लेने में अपने विचारों और ताकत का योगदान करने की क्षमता और अधिकार है।

 उन्होंने बताया कि चीन संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि चीन कई मुद्दों पर विकासशील देशों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है। वह उम्मीद करते हैं कि चीन अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में अपने स्थान का उपयोग कर पूरी व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय समाज को लाभ पहुंचाएगा।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम