पूर्वी लीबिया में आए समुद्री तूफान पर कड़ी नजर रख रहा है चीन:चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 15 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन पूर्वी लीबिया में आए समुद्री तूफान पर कड़ी नजर रख रहा है, जिससे भारी जनहानि हुई और संपत्ति का नुकसान हुआ।
11 सितंबर को समुद्री तूफान डेनियल के कारण पूर्वी लीबिया में भयंकर बाढ़ आई। अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और 10 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। आशंका है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लीबियाई राष्ट्रपति परिषद के अध्यक्ष मैनफ़ी को संवेदना संदेश भेजा है, जिसमें पीड़ितों के प्रति प्रति गहरा शोक व्यक्त किया गया और पीड़ितों के परिजनों और घायलों को संवेदना दी गई।
चीनी प्रवक्ता ने संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लीबिया में बाढ़ राहत में मदद करने के लिए चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने घोषणा की कि वह लीबिया की रेड क्रेसेंट सोसाइटी को आपातकालीन नकद सहायता प्रदान करेगी। चीन लीबिया को मानवीय सहायता प्रदान करने के अपने प्रयास बढ़ा रहा है, लीबियाई लोगों को कठिनाइयों से उबरने और लीबिया की जरूरतों के आधार पर उनके घरों का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करने में मदद करना जारी रखने को तैयार है।
(वनिता)