चीन की औद्योगिक विरासत संरक्षण सूची का तीसरा बैच जारी

2023-09-14 15:44:06

13 सितंबर को चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी संघ के अधीन नवाचार व रणनीति अनुसंधान प्रतिष्ठान, चीनी शहरी नियोजन सोसायटी और अन्य प्रासंगिक राष्ट्रीय संघों और विश्वविद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से चयनित चीन की औद्योगिक विरासत संरक्षण सूची का तीसरा बैच पेइचिंग में जारी किया गया। 100 औद्योगिक विरासतों को इसमें शामिल किया गया है।

औद्योगिक विरासत चीन की औद्योगिक सभ्यता का एक महत्वपूर्ण वाहक और ऐतिहासिक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। औद्योगिक विरासत के संरक्षण और उपयोग और इसके मूल्य की खोज के प्रति इस का महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मूल्य और सामाजिक महत्व है।

औद्योगिक विरासत संरक्षण सूची का तीसरा बैच चीनी आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में "लाल औद्योगिक विरासत" की थीम पर आधारित है। इसमें छंग्तू-छोगछिंग रेलवे, मालन बेस और बोहाई शिपयार्ड जैसी 100 महत्वपूर्ण अग्रणी और बेंचमार्क औद्योगिक विरासतें शामिल हैं। जो परिवहन, सैन्य परमाणु उद्योग, धातु विज्ञान और खनिज, ऊर्जा और रसायन उद्योग, मशीनरी विनिर्माण और प्रसंस्करण, हल्का उद्योग, एयरोस्पेस, जहाज निर्माण, निर्माण और अन्य क्षेत्र से संबंधित हैं। वे औद्योगिक विरासत चीन के कई प्रांतों में  फैले हैं, और दक्षिण-पश्चिम चीन, मध्य चीन, पूर्वोत्तर चीन और उत्तरी चीन में अधिक केंद्रित हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम