पेइचिंग पुस्तक मेले का आयोजन
सितंबर में चीन की राजधानी पेइचिंग में एक पुस्तक मेला आयोजित किया जा रहा है, जो कई पुस्तक प्रेमियों और पढ़ने के शौकीनों को आकर्षित कर रहा है।
वर्ष 1530 में स्थापित पृथ्वी का मंदिर, पेइचिंग के तोंगछंन जिले में स्थित है। यह मिंग और छिंग राजवंशों में सम्राटों के लिए पूजा स्थल था । वर्ष 2023 पेइचिंग सांस्कृतिक मंच की सहायक गतिविधि के रूप में, "मैं और पृथ्वी का मंदिर" पेइचिंग पुस्तक मेला हाल में यहां आयोजित हो रहा है। यहां आयोजित पुस्तक मेले का इतिहास 30 वर्ष से अधिक पुराना है।
यह पुस्तक मेला 11 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 15,000 वर्ग मीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र और 8 प्रमुख क्षेत्रों में 350 प्रदर्शनी बूथ हैं। जबकि 208 प्रदर्शक 4 लाख से अधिक प्रकार की उच्च गुणवत्ता वाली पुस्तकों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है।
इसके व्यापक पठन प्रदर्शनी क्षेत्र में पहली बार पुस्तक उधार लेने, पढ़ने के अनुभव और सांस्कृतिक परिधीय उत्पादों और सेवाओं को एकीकृत करने वाले सांस्कृतिक सेवा वाहन आदि उपकरण और सुविधाएं मौजूद हैं। विशिष्ट सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रदर्शनी क्षेत्र व्यापक रूप से कलाकृतियों, ट्रेंडी खिलौनों, स्टेशनरी जैसे राष्ट्रीय विशिष्ट सांस्कृतिक और रचनात्मक उत्पाद और फॉरबिडन सिटी संग्रहालय के सांस्कृतिक शिल्पों को दिखाता है। कुछ गहन अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के अनुभव कई लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
(आलिया)