कोई भी निगरानी जापान को परमाणु-दूषित पानी के निर्वहन के लिए वैधता और वैधानिकता नहीं दे सकती:चीनी विदेश मंत्रालय

2023-09-12 18:52:15

हाल ही में, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की वेबसाइट की खबर में कहा गया है कि IAEA ने डिस्चार्ज के बाद फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास समुद्र के पहले नमूने की निगरानी की, और माना कि समुद्री जल में रेडियोधर्मी ट्रिटियम की सांद्रता जापान की नियामक सीमा से नीचे थी।

12 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि जापान द्वारा परमाणु दुर्घटना से दूषित पानी को समुद्र में छोड़ना अभूतपूर्व है और यह सभी देशों के प्रमुख हितों और चिंताओं से संबंधित है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी सचिवालय द्वारा जापान की तथाकथित निगरानी IAEA की परिषद की अनुमति के बिना और सदस्य देशों द्वारा पूर्ण चर्चा के बिना की जाती है।सिर्फ IAEA सचिवालय द्वारा जापान को प्रदान की गई एक तकनीकी परामर्श और सहायता गतिविधि है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीयता और स्वतंत्रता का अभाव है।7,800 टन परमाणु-दूषित पानी समुद्र में बहा दिया गया है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अभी भी अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी सचिवालय की ठोस निगरानी व्यवस्था का पता नहीं है।

माओ निंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पड़ोसी देशों और अन्य हितधारकों की पूर्ण और ठोस भागीदारी के साथ एक दीर्घकालिक और प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय निगरानी व्यवस्था की स्थापना करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा, माओ निंग ने बताया कि कोई भी निगरानी जापान द्वारा समुद्र में परमाणु-दूषित पानी के निर्वहन की मंजूरी नहीं है, यह जापान को  वैधता और वैधानिकता नहीं दे सकता है। जापान को परमाणु प्रदूषण का ख़तरा दुनिया पर थोपना तुरंत बंद कर देना चाहिए।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम