मोरक्को भूकंप पर अपनी सर्वोत्तम क्षमता से सहायता करेगा चीन:चीनी विदेश मंत्रालय
11 सितंबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन मोरक्को में आए भीषण भूकंप को लेकर बहुत चिंतित है और मोरक्को की जरूरतों के अनुसार अपनी क्षमता के भीतर मोरक्को को सहायता प्रदान करने को तैयार है।
रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर को मोरक्को में हुए भीषण भूकंप में अब तक 2122 लोग मारे गए और अन्य 2421 घायल हुए हैं।
इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मोरक्को में आए भीषण भूकंप पर मोरक्को के राजा मोहम्मद VI को शोक संदेश भेजा। चीन की रेड क्रॉस सोसाइटी ने मोरक्कन रेड क्रेसेंट सोसाइटी को 2 लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय नकद सहायता प्रदान करने की घोषणा की। चीनी अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी ने भी मोरक्को के आपदा पीड़ितों की जरूरतों के अनुसार आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की।
(वनिता)