मोरक्को में भूकंप से 2,122 लोगों की मौत, 3 लाख से ज्यादा प्रभावित

2023-09-11 11:25:06

मोरक्को के गृह मंत्रालय द्वारा 10 सितंबर को जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अब तक भूकंप की चपेट में आकर 2,122 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,421 लोग घायल हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि भूकंप से 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मोरक्को के गृह मंत्रालय ने कहा कि मोरक्को के सशस्त्र बल और आपातकालीन एजेंसियां राहत व बचाव का काम करने के लिए सबसे अधिक प्रभावित पहाड़ी बस्तियों तक पहुंच रही हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, मोरक्को में 8 अगस्त को आए भीषण भूकंप का केंद्र ग्रेट एटलस पर्वत था। भूकंप के बाद यातायात और संचार अवरुद्ध हो गया। मोरक्को के सशस्त्र बल और आपातकालीन एजेंसियां गंभीर रूप से प्रभावित पहाड़ी बस्तियों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि गंभीर रूप से प्रभावित कुछ गांव दूरदराज इलाकों में स्थित हैं और उनके पास परिवहन के साधनों का अभाव है, जिससे बचाव में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम