मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,000 के पार

2023-09-10 16:27:12

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने 9 सितंबर की शाम को बताया कि 8 सितंबर की शाम को देश में आए जोरदार भूकंप में 2,012 लोगों की मौत हो गई और 2,059 लोग घायल हो गए, जिनमें से 1,404 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मोरक्को के राजा एस.एम. ले रोई मोहम्मद VI ने 9 सितंबर को घोषणा की कि देश ने तीन दिवसीय शोक की अवधि में प्रवेश किया है, जिसके दौरान सार्वजनिक स्थानों पर झंडे आधे झुकाए गए थे।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम