अफ़्रीकी संघ जी20 का औपचारिक सदस्य बना

2023-09-09 19:52:55

 स्थानीय समयानुसार 9 सितंबर को भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी20 नेताओं के 18वें शिखर सम्मेलन में अफ़्रीकी संघ जी20 का औपचारिक सदस्य बन गया।

चीन अफ्रीकी संघ के जी20 में शामिल होने के लिए अपना समर्थन व्यक्त करने वाला पहला देश है। साथ ही चीन ने अफ़्रीकी संघ को वैश्विक शासन में ज्यादा बड़ी भूमिका अदा करने का समर्थन भी दिया।

जी20 की स्थापना वर्ष 1999 में हुई। यह चीन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित 20 पक्षों से बना है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम