ली छांग की इंडोनेशिया यात्रा शुरू

2023-09-06 10:21:10

 


आसियान के वर्तमान अध्यक्ष देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और भारत सरकार के निमंत्रण पर चीन के प्रधान मंत्री ली छांग 5 सितंबर की सुबह पेइचिंग से रवाना हुए। वे इंडोनेशिया में पूर्वी एशिया सहयोग पर नेताओं की बैठक में भाग लेंगे, इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे और भारत में जी20 के नेताओं के 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

   स्थानीय समय के अनुसार 5 तारीख को दोपहर के बाद ली छांग का विशेष विमान जकार्ता के सोएकरनो-हट्टा हवाई अड्डे पर पहुंचा। ली छांग ने कहा कि पूर्वी एशिया सहयोग पर नेताओं की बैठकों में भाग लेना और इस बार इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा करना चीन के प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद किसी एशियाई देश की मेरी पहली यात्रा है। चीन क्षेत्रीय सहयोग में आसियान की केंद्रीय भूमिका का दृढ़ता से समर्थन करता है। चीन क्षेत्रीय सहयोग के प्रमुख मुद्दों पर विभिन्न पक्षों के साथ गहन रूप से विचारों का आदान-प्रदान करना, एकजुटता और समन्वय को मजबूत करना चाहता है, ताकि पूर्वी एशिया को वैश्विक विकास का एक महत्वपूर्ण इंजन बने रहने के लिए बढ़ावा दिया जा सके।

   इंडोनेशिया की यात्रा के दौरान ली छांग राष्ट्रपति जोको के साथ वार्ता करेंगे और इंडोनेशिया 2023 अनवरत फोरम और अन्य कार्यवाहियों में भाग लेंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम