चंद्र मिशन के बाद अब भारत सूर्य मिशन के लिए तैयार

2023-08-27 17:21:06

चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग के बाद अब भारत अपना पहला सौर ऑर्बिटर मिशन आदित्य एल-1 उपग्रह संभवत: 2 सितंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने 25 अगस्त को एक बयान देते हुए इसकी पुष्टि की।

 

अहमदाबाद में मौजूद इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश एम. देसाई ने बताया कि सौर ऑर्बिटर मिशन की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। वर्तमान में आदित्य एल-1 उपग्रह लॉन्चपैड पर तैयार किया जा चुका है।

 

जानकारी के मुताबिक, यह सूर्य के अवलोकन के लिए पहला समर्पित भारतीय अंतरिक्ष मिशन होगा, जिससे अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा प्रक्षेपित किया जाएगा। यह अंतरिक्ष यान सात पेलोड लेकर जाएगा जो अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर, क्रोमोस्फेयर और सूर्य की सबसे बाहरी परत के निरीक्षण करने में मदद करेंगे।

आपको बता दें कि इसरो ने 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण किया। यह 23 अगस्‍त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंड हो गया।

(रमेश शर्मा)

 

रेडियो प्रोग्राम