भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा

2023-08-24 11:11:29

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मुताबिक 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरा।

लाइव प्रसारण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, "चंद्रयान-3" द्वारा ले जाए गए लैंडर "विक्रम" ने स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की। सोवियत संघ, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा पर यान उतारने वाला चौथा देश बन गया, जबकि दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन गया। 

बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था जिसका मिशन चंद्रमा पर लगभग दो सप्ताह तक काम करेगा। वह चंद्रमा की सतह पर मिट्टी और चट्टानों का विश्लेषण करेगा और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर "पानी की बर्फ" की तलाश करेगा।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम