चीन ने जापान के परमाणु-दूषित जल छोड़े जाने पर गंभीर चिंता जतायी

2023-08-23 14:29:29

22 अगस्त को, जापान में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने जापानी सरकार द्वारा आयोजित एक बैठक में 24 अगस्त को फुकुशिमा परमाणु-दूषित जल को समुद्र में छोड़ने के जापानी सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।

जापान में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि जापान ने फुकुशिमा परमाणु-प्रदूषित जल को समुद्र में छोड़ने पर जोर दिया, जो बेहद स्वार्थपूर्ण है और इससे पूरी दुनिया में परमाणु प्रदूषण का खतरा फैलता है। चीन ने जापान के समक्ष गंभीर रूप से मामला उठाया है।

उन्होंने कहा कि फुकुशिमा परमाणु-दूषित जल को समुद्र में छोड़े जाने की वैधता और सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा सवाल उठाए गए हैं, और जापान में भी कई विपक्षी आवाजें उठी हैं। हम जापान से गंभीरता पूर्वक अपने गलत निर्णय को तुरंत रद्द करने और समुद्री जल निकासी बंद करने का आग्रह करते हैं। यदि जापान संदूषणों के निर्वहन पर जोर देता है और चीन के हितों को नुकसान पहुंचाता है, तो चीन दृढ़ता से इससे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम