भारत ने प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया

2023-08-20 15:46:14

भारत सरकार ने शनिवार को प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। यह आदेश वित्त मंत्रालय द्वारा मूल्य वृद्धि की जांच करने और घरेलू बाजार में आवश्यक भारतीय रसोई सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया था।

अधिसूचना के अनुसार, प्याज पर निर्यात शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 31 दिसंबर, 2023 तक लागू रहेगा। प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने का निर्णय तब आया जब अगस्त में प्याज की कीमतों में वृद्धि जारी रही। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले महीने प्याज की कीमतें और बढ़ने की संभावना है।

(वेइतुंग)                

 

रेडियो प्रोग्राम