फुकुशिमा परमाणु दूषित जल का फिर हुआ रिसाव

2023-08-17 19:22:52

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 17 अगस्त को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन एक बार फिर जापानी पक्ष से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और देश के नागरिकों की वैध चिंताओं का सामना करने और परमाणु-दूषित जल को समुद्र में छोड़ने की योजना को मजबूर करने से रोकने का आग्रह करता है।

रिपोर्ट के अनुसार जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की है कि फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संग्रहीत परमाणु-दूषित जल लीक हो गया, क्योंकि परमाणु-दूषित जल के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली नली टूट गई।

इस बात की चर्चा में वांग वनपिन ने कहा कि जापान की फुकुशिमा परमाणु-दूषित जल निर्वहन योजना की वैधता और सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा सवाल उठाया गया है। इस बार फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संग्रहीत परमाणु-दूषित जल के रिसाव ने जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अक्षम प्रबंधन और जापान सरकार की अप्रभावी पर्यवेक्षण के बारे में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम