अमेरिकी मीडिया: सरकार की आपदा राहत कार्रवाई अप्रभावी

2023-08-17 19:17:22

8 अगस्त को अमेरिका के हवाई के माउई में आग लगने की घटना हुई। हवाई के गवर्नर ग्रीन ने स्थानीय समयानुसार 16 अगस्त को कहा कि माउई में आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। आग से द्वीप पर प्रसिद्ध समुद्र तटीय सैरगाह शहर लाहिना को भारी नुकसान पहुंचा है। अमेरिकी जनमत ने बताया कि अमेरिका सरकार ने लाहिना में आपदा से राहत के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए, और स्थानीय आदिवासियों को सरकार पर भरोसा नहीं है। यह हवाई में अमेरिकी उपनिवेशवाद द्वारा छोड़े गए गहरे ऐतिहासिक आघात को दर्शाता है।

लाहिना कभी हवाई के ऐतिहासिक साम्राज्य की राजधानी थी। हवाई साम्राज्य को 1898 में अमेरिका द्वारा अपने नियंत्रण में किया गया, और हवाई 1959 में अमेरिका का एक राज्य बन गया। 19वीं शताब्दी के बाद से, अमेरिकी उपनिवेशवादियों ने वृक्षारोपण स्थापित करने के लिए हवाई में लगातार भूमि पर कब्ज़ा किया, जंगलों और आर्द्रभूमियों का विकास किया। अमेरिका की फॉक्स न्यूज के अनुसार, वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में गिरावट के साथ, माउई में वृक्षारोपण रोक दिया गया और वहां घास उग आयी। पारिस्थितिक पर्यावरण में बदलाव ने अग्निकांड को और भीषण बना दिया। जिससे वह तेज़ी से फैल गयी।  

साथ ही, मुख्यधारा के अमेरिकी समाज द्वारा मूल हवाईवासियों के खिलाफ भारी भेदभाव ने भी माउई और लाहिना को भारी नुकसान पहुंचाया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम