वांग यी ने कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री और मनोनीत उप प्रधानमंत्री से भेंट की

2023-08-13 18:34:50

स्थानीय समयानुसार 12 अगस्त को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नोम पेन्ह पहुंचकर कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री होर नामहोंग और मनोनीत उप प्रधानमंत्री सुन चानथोल से भेंट की।

वांग यी ने कहा कि आम चुनावों के सफल आयोजन और नई सरकार के गठन के लिए कंबोडिया को बधाई। व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदार और साझे भाग्य वाले समुदाय के रूप में चीन ऐसे विकास पथ पर चलने में कंबोडिया का समर्थन करता है जो उसकी अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल हो, संप्रभुता, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करे और क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उप प्रधानमंत्री होर नामहोंग लंबे समय से चीन और कंबोडिया के बीच दोस्ती के लिए प्रतिबद्ध हैं। चीन-कंबोडिया अंतरसरकारी समन्वय समिति के कंबोडियाई अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के बाद से, उन्होंने दोनों देशों के बीच सर्वांगीण सहयोग को गहरा करने के लिए बहुत प्रयास किए हैं। मनोनीत उप प्रधानमंत्री सुन चानथोल ने चीन और कंबोडिया के बीच "बेल्ट एंड रोड" के संयुक्त निर्माण को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया और फलदायी परिणाम प्राप्त करने के लिए दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा दिया। हम अंतर सरकारी समन्वय समिति के अगले कम्बोडियाई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सुन चानथोल का स्वागत करते हैं।

वांग यी ने कहा कि चीन कंबोडिया के साथ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कंबोडियाई नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन के आधार पर, अंतर सरकारी समन्वय समिति की समन्वय भूमिका को पूरी तरह से निभाने और नए युग में चीन-कंबोडिया साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को गहरा करने की प्रतीक्षा में है। चीन लगातार कंबोडिया के बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और उसके औद्योगिक विकास स्तर को उन्नत करने का समर्थन देगा, और कंबोडिया के विकास व समृद्धि हासिल करने में मदद देगा।

होर नामहोंग और सुन चानथोल ने कहा कि कंबोडिया को एक वफादार दोस्त मानने और महत्वपूर्ण क्षणों में हमेशा कंबोडिया के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए चीन को धन्यवाद। कंबोडिया और चीन के बीच व्यावहारिक सहयोग सुचारू ढंग से आगे बढ़ा है और सार्थक परिणाम मिले हैं। चीन की मदद से बनी लगभग 4,000 किलोमीटर लंबी सड़कें और 10 नदी-पार पुलों ने कंबोडिया को एक नया रूप दिया है। कंबोडिया-चीन साझे भाग्य वाले समुदाय ने कंबोडिया को वास्तविक लाभ पहुंचाया है। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ और "कंबोडिया-चीन मैत्री वर्ष" है। उम्मीद है कि इस मौके से लाभ उठाकर हम कंबोडिया-चीन साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण को एक नए स्तर पर बढ़ावा देंगे, और कंबोडिया और चीन के बीच महान मित्रता को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम