2023 ल्हासा श्वेतुन त्योहार शुरू होने वाला है

2023-08-10 16:29:00

2023 ल्हासा श्वेतुन त्योहार के बारे में संवाददाता सम्मेलन 8 अगस्त को तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में आयोजित हुआ, जिसमें घोषणा की गई कि साल 2023 में ल्हासा श्वेतुन त्योहार 16 से 22 अगस्त तक मनाया जाएगा।

बताया गया है कि इस वर्ष श्वेतुन त्योहार मनाने के दौरान कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जो "नया श्वेतुन, नए लोक रीति-रिवाज, नवीन ल्हासा" की अवधारणा के आधार पर सांस्कृतिक विरासत और युगात्मक भावना के एकीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान, सांस्कृतिक और कलात्मक प्रदर्शन, पारंपरिक अभिनय, निवेश के लिए बातचीत, मंच और भाषण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगीं। 

यह भी बताया गया है कि मौजूदा ल्हासा श्वेतुन त्योहार की 7 मुख्य गतिविधियां होंगी, जिनमें उद्घाटन समारोह, निवेश प्रोत्साहन बैठक, उत्कृष्ट पारंपरिक तिब्बती ओपेरा प्रदर्शन, ल्हासा घुड़दौड़ सम्मेलन, ल्हासा तिब्बती शतरंज प्रतियोगिता, ल्हासा नदी बेसिन की पारिस्थितिक बहाली और व्यापक प्रबंधन संबंधी मंच और पारंपरिक बुद्ध तस्वीर की प्रदर्शन रस्म शामिल हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम