पाइरेनीज़ ग्लेशियरों के पिघलने से जैव विविधता पर होगा गंभीर असर

2023-08-09 11:56:25

पायरेनीज़ पर्वत फ्रांस और स्पेन की सीमा पर स्थित है। जैसे-जैसे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है, पहाड़ों पर ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जो जैव विविधता को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा।

ग्लेशियोलॉजिस्ट पियरे रेने के अनुसार ग्लेशियर को घटते हुए देखने के लिए यह ग्लेशियर एक बेहतरीन जगह है। 1850 के बाद से, ग्लेशियर की ऊँचाई लगभग 600 मीटर कम हो गई है, जो इसकी मूल ऊँचाई के आधे से भी अधिक है। हम यह भी देख सकते हैं कि 1980 के बाद से ग्लोबल वार्मिंग के कारण ऊँचाई कम होने की दर में तेजी आई है।

पियरे रेने ने कहा कि ग्लेशियरों के पिघलने का असर जैव विविधता पर भी पड़ता है। क्योंकि ग्लेशियरों का एक पारिस्थितिकी तंत्र है जो थोड़ा आदिम है, थोड़ा चरम है, लेकिन हमने इसमें बहुत छोटा जीवन पाया है। ग्लेशियरों पर जीवन मौजूद है, और ग्लेशियरों के बिना, हम पहाड़ों पर जैव विविधता का एक हिस्सा खो देते हैं।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम