ओकिनावा से अमेरिकी सैन्य अड्डा हटाने की मांग को लेकर जापानी नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन

2023-08-08 15:10:22

जापान और अमेरिका की सरकारों ने वर्ष 1996 में जापान के ओकिनावा प्रान्त के फ़ुटेनमा   स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को नागो शहर के हेनोको में स्थानांतरित करने पर सहमति कायम की। अमेरिकी सैन्य अड्डे के स्थानांतरण के लिये भूमि पुनर्ग्रहण करने और एक नई हवाई पट्टी बनाने की आवश्यकता थी। लंबे समय से ओकिनावा के लोग इस पर कड़ा विरोध जताते रहे हैं और अमेरिकी सैन्य अड्डे को ओकिनावा से पूरी तरह से बाहर करने की मांग करते रहे हैं। स्थानीय समय के अनुसार इस 7 अगस्त को जापानी नागरिकों ने जापान के रक्षा मंत्रालय के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और ओकिनावा से अमेरिकी सैन्य अड्डे को हटाने की मांग की।

उसी दिन जापानी नागरिक टोक्यो में जापानी रक्षा मंत्रालय के कार्यालय के सामने विरोध करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैन्य अड्डों का अस्तित्व क्षेत्रीय स्थिति में शांति नहीं ला सकता, यह युद्ध और संघर्ष के छिपे खतरे पैदा करेगा।

इसके अलावा हाल के वर्षों में जापान स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों के आसपास कार्बनिक फ्लोराइड रिसाव और विमान के शोर से लोगों को परेशान करने जैसी विभिन्न समस्याएं बार-बार पैदा हुई हैं। जापान सरकार की निष्क्रियता से भी लोगों में असंतोष पैदा हुआ है।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम