भारत का चंद्रयान-3 चांद के सबसे करीब पहुंचा

2023-08-07 20:09:05

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।

इसरो ने कहा कि वह इस तरह की अगली कवायद 9 अगस्त को करेगा। इसरो ने रविवार को एक ट्वीट में कहा कि अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इसरो के मुताबिक, यह अंतरिक्षयान 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा।

 (मीरा)

रेडियो प्रोग्राम