भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को मिली 3 साल की कारावास सजा

2023-08-06 18:12:26

 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के तहरीक़-ए इंसाफ़ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए गए हैं। इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत ने 5 अगस्त को इमरान खान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही, उन्हें 5 साल तक चुनाव लड़ने या सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य भी घोषित किया गया है। इसके अलावा, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

न्यायाधीश ने उस दिन इमरान खान की गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया। इसके बाद पाकिस्तान के तहरीक़-ए इंसाफ़ पार्टी के समाचार विभाग के एक प्रमुख ने यह पुष्टि की है कि पुलिस ने पूर्वी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर शहर में स्थित इमरान खान के निजी आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इमरान खान को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान खान की कानूनी टीम इस फैसले के खिलाफ इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अपील करेगी।

(रमेश शर्मा)   

 

 

 

रेडियो प्रोग्राम