तिब्बत के शिकाजे में घास के मैदान पर घुड़दौड़

2023-08-04 12:56:27

3 अगस्त को, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाजे शहर की आंरन काउंटी के सांग्सांग कस्बे में घुड़दौड़ में खिलाड़ियों ने तीव्र स्पर्धा की।  

घुड़दौड़ तिब्बत में सबसे लोकप्रिय और व्यापक रूप से खेले जाने वाले खेलों में से एक है। सांग्सांग कस्बे में आयोजित घुड़दौड़ आंरन काउंटी में सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक जातीय कार्यक्रम है, जिसका इतिहास 100 साल पुराना है, और इस कांउटी में बड़ी संख्या में किसानों और चरवाहों के जीवन में एकीकृत किया गया है।  

मौजूदा स्पीड हॉर्स रेस में आंरन काउंटी के विभिन्न गांवों और कस्बों से 47 घुड़सवार थे। उनमें से सबसे कम उम्र के सवार त्सेरिंग तुनचू केवल 14 साल का है, और उसने फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। त्सेरिंग तुनचू ने कहा कि वह बचपन से ही घुड़दौड़ में शामिल रहा है। जब भी वह गर्मी की छुट्टियों में स्कूल से घर वापस आएगा, वह घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेगा और वह घुड़दौड़ जारी रखने की पूरी कोशिश करेगा।

सांग्सांग कस्बे के नेता जाशी त्सेरिंग ने परिचय देते हुए कहा कि घुड़दौड़ महोत्सव का निरंतर आयोजन घुड़दौड़ संस्कृति और परंपरा की रक्षा और विरासत के लिए अनुकूल है, और लोगों के खेल और सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध करता है। आंरन साउंटी में सांग्सांग घुड़दौड़ 1 से 5 अगस्त तक चल रही है। घुड़दौड़ और घुड़सवारी प्रदर्शन के अलावा, किसान-चरवाहा खेल समारोह जैसी खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम