वैश्विक असमानता को कम करने में मदद कर सकते हैं ब्रिक्स देश: ब्राजील के राष्ट्रपति

2023-08-03 15:29:30

 ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने 2 अगस्त को राजधानी ब्रासीलिया में कहा कि ब्रिक्स देश दुनिया में विशेष भूमिका निभा कर वैश्विक असमानता को कम करने में मदद कर सकते हैं और अन्य विकासशील देशों को "कठिन शर्तें लगाए बिना" धन प्रदान कर सकते हैं।

   लूला ने उस दिन ब्रासीलिया में कई विदेशी पत्रकारों के साथ नाश्ता किया। उन्होंने इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए अपनी उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने भागीदार देशों के बीच व्यापार को उनकी अपनी मुद्राओं में तय करने के लिए अपना समर्थन दोहराया।

   लूला ने अपनी यह उम्मीद व्यक्त की कि ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक आईएमएफ से "अधिक कुशल" होगा। लूला ने अमीर देशों से अफ्रीकी देशों के कुछ ऋणों को रद्द करने के लिए एक विभेदित नीति अपनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि असमानताओं को खत्म किया जाना चाहिए और वैश्विक स्तर पर धन का अधिक न्यायसंगत वितरण हासिल करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

(वनिता)

  

रेडियो प्रोग्राम