मॉस्को पर यूक्रेन ने किया ड्रोन हमला

2023-07-25 18:38:42

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने स्थानीय समयानुसार 24 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमले पर एक प्रेस वार्ता में कहा संयुक्त राष्ट्र को आशा है कि सभी पक्ष संघर्ष को और गंभीर बनाने की हर कार्रवाई को रोकेंगे। साथ ही सभी पक्षों से यह सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्क रहने का आह्वान किया गया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

गौरतलब है कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने इससे पहले बताया कि 24 जुलाई की सुबह रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मॉस्को पर यूक्रेन के ड्रोन हमले को विफल कर दिया। दो यूक्रेनी ड्रोनों को रोक कर नष्ट कर दिया गया। हालांकि अब तक यूक्रेन ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम