2022 में वैश्विक बाल टीकाकरण की संख्या फिर से बढ़ी

2023-07-19 16:12:24

विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने 18 जुलाई को संयुक्त रूप से एक विज्ञप्ति जारी की कि वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में वैश्विक बाल टीकाकरण की संख्या में फिर से बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अधिकांश कम आय वाले देशों में बच्चों का टीकाकरण धीमा हो गया है या इसमें गिरावट भी आई है, खास तौर पर खसरे के टीकाकरण में।

इस विज्ञप्ति ने सबसे ताज़ा आंकड़ों के हवाले से कहा है कि वर्ष 2022 में विश्व में टीके लगवा चुके बच्चों की संख्या वर्ष 2021 से 40 लाख से अधिक बढ़ी। कुछ देशों में बच्चों के लिए टीकाकरण सेवाएं बहाल हो गई हैं, लेकिन इस की कवरेज कोविड-19 महामारी-पूर्व स्तर से नीचे बनी हुई है। जिससे बच्चों को बीमारी फैलने का गंभीर खतरा है, खासकर कम आय वाले देशों में।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घ्रेब्रेयेसस ने कहा कि वैश्विक टीकाकरण कवरेज में उल्लेखनीय गिरावट के दो साल बाद, नए आंकड़े उत्साहजनक हैं। लेकिन बच्चों के टीकाकरण के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय औसत गहरे और लगातार टीकाकरण असमानताओं को छुपाते हैं।

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान उन 73 देशों और क्षेत्रों में से जहां बच्चों के टीकाकरण कवरेज में काफी गिरावट आई है, 15 देश महामारी-पूर्व स्तर पर लौट आए हैं, 24 देश बहाल हो रहे हैं, और 34 देशों और क्षेत्रों में बच्चों के टीकाकरण कवरेज में कोई बदलाव नहीं हुआ या गिरावट जारी है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम