चीनी नौसेना का 43वां रक्षा बेड़ा मित्रतापूर्ण यात्रा के लिए कांगो (ब्रेज़ाविल) पहुंचा

2023-07-16 16:44:41

चीनी नौसेना का 43वां रक्षा बेड़ा 14 जुलाई को कांगो (ब्रेज़ाविल) पहुंचा और इस देश की चार दिवसीय मैत्रीपूर्ण यात्रा शुरू की।

स्थानीय समान के अनुसार, 14 तारीख की सुबह 10 बजे चीन और कांगो (ब्रेज़ाविल) के राष्ट्रीय झंडे लहराते रक्षा बेड़ा पोइंटे नोयर के बंदरगाह पर पहुँचा। कांगो (ब्रेज़ाविल) में चीनी राजदूत मा फूलिन, दूतावास के कर्मचारी, स्थानीय चीनी वित्त पोषित संस्थानों के कर्मचारी और कांगो (ब्रेज़ाविल) के रक्षा मंत्री चार्ल्स रिचर्ड मोन्जो और अधिकारियों एवं सैनिकों के प्रतिनिधियों सहित 500 से अधिक लोगों ने बंदरगाह पर उसका स्वागत किया।

स्वागत समारोह में, कांगो (ब्रेज़ाविल) के रक्षा मंत्री मोन्जो, चीनी राजदूत मा फूलिन और फॉर्मेशन कमांडर चाओ लांग ने क्रमिक भाषण दिए, जिसमें सैन्य क्षेत्र में आदान-प्रदान को गहरा करने, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के दृष्टिकोण को व्यक्त किया गया।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम