भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

2023-07-15 15:32:42

भारत ने 14 जुलाई को अपना तीसरा चंद्र मिशन, चंद्रयान-3 लॉन्च सफलतापूर्वक किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया गया।

प्रणोदन मॉड्यूल विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को 100 किलोमीटर की चंद्र कक्षा तक ले जाएगा। चंद्र मिशन करीब दो महीने तक चलेगा।

चंद्र मिशन के उद्देश्यों में अंतरग्रहीय मिशनों के लिए आवश्यक नई तकनीकों का विकास और प्रदर्शन शामिल है। लैंडर एक निर्दिष्ट चंद्र स्थल को छूने और रोवर को तैनात करने में सक्षम होगा, जो यात्रा के दौरान चंद्र सतह का रासायनिक विश्लेषण करेगा।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम