नाटो शिखर सम्मेलन संपन्न, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने की आलोचना

2023-07-13 10:24:39

नाटो का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 12 जुलाई को लिथुआनिया की राजधानी विनियस में संपन्न हुआ।

शिखर सम्मेलन के दौरान, नाटो के सदस्य देशों के नेताओं ने यूक्रेन को चौतरफा सहायता प्रदान करने का वादा किया, और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शिविरों के बीच टकराव को भड़काने के प्रयास में चार एशिया-प्रशांत देशों के नेताओं से मुलाकात की। इससे न केवल सदस्य देशों के बीच विभाजन हुआ है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा भी इसकी व्यापक आलोचना की गई है।

यूक्रेन मुद्दे पर नाटो की लगातार आग में घी डालने वाली कार्रवाई पर रूस ने चेतावनी दी है। इसके अलावा, नाटो शिखर सम्मेलन से पहले, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे कई यूरोपीय देशों में नाटो के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम