महामारी के बाद से वैश्विक भुखमरी में 12 करोड़ से अधिक की वृद्धि

2023-07-13 10:49:14

12 जुलाई को जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में कोविड-19 महामारी और यूक्रेन की स्थिति के कारण दुनिया भर में 69 करोड़ 10 लाख से 78 करोड़ 30 लाख लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ा, जो कि साल 2019 की तुलना में 12 करोड़ 20 लाख लोगों की वृद्धि हुई।

उस दिन, संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, विश्व खाद्य कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने संयुक्त रूप से 2023 "विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति" रिपोर्ट जारी की। इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को भूख मिटाने और पोषण में सुधार के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2021 से 2022 तक एशिया और लैटिन अमेरिका ने भूख कम करने में प्रगति की है, लेकिन पश्चिम एशिया, कैरेबियाई और अफ़्रीका में भुखमरी बढ़ी है। इसके अलावा, साल 2022 में दुनिया भर में 2.4 अरब लोगों को पूरे वर्ष पौष्टिक, सुरक्षित और पर्याप्त भोजन नहीं मिला, जिनमें से अधिकांश महिलाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग हैं।

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि 2030 तक दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ लोगों के लंबे समय तक अल्प-पोषित होने की आशंका है। इसलिए सतत विकास लक्ष्य को पूरा करने की प्रक्रिया में भूख मिटाना एक भारी चुनौती है। इसमें अफ्रीका की स्थिति सबसे गंभीर है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम