18वां माउंट एवरेस्ट सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव आयोजित

2023-06-20 15:24:27

18 से 25 जून तक, "माउंट एवरेस्ट का गृहनगर और शुभ शिगात्से" की थीम वाला 18वां एवरेस्ट संस्कृति पर्यटन महोत्सव तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिगात्से शहर में आयोजित हो रहा है। 18 तारीख की रात को आयोजित उद्घाटन समारोह में करीब 400 अभिनेता-अभिनेत्री और विभिन्न जातियों के 3 हज़ार लोगों ने भाग लिया।

शिगात्से एक राष्ट्रीय ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां माउंट एवरेस्ट और यारलुंगज़ंग्बो नदी के अलावा, हिमनद झीलें, वन, घास के मैदान आदि शानदार प्राकृतिक परिदृश्य उपलब्ध हैं। साथ ही, इस शहर में रंगीन लोक रीति-रिवाज, अनेकानेक मंदिर, अद्भुत पत्थर नक्काशी, सुन्दर भित्ति चित्र आदि भी हैं।

महोत्सव के दौरान, शिगात्से शहर में निवेश प्रोत्साहन के लिए प्रचार सम्मेलन, पर्यटन विपणन प्रचार सम्मेलन, गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत नृत्य प्रदर्शन, घुड़दौड़ उत्सव, तिब्बती ओपेरा गायन प्रतियोगिता, सुलेख, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनी आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

बता दें कि वर्तमान में शिगात्से में 61 पहले स्तर के दर्शनीय स्थल, 65 स्टार रेटेड होटल और 104 पारिवारिक होटल हैं। सड़क परिवहन के अलावा, शिगात्से और ल्हासा के बीच ट्रेन सेवा भी है। शिगात्से हवाई अड्डे ने सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु, शैनशी प्रांत की राजधानी शीआन और शांगहाई शहर के साथ मार्ग खोले हैं।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम