वर्ष के शुरूआती पाँच महीनों में चीन ने जल संरक्षण निर्माण में पूरा किया 4.1 खरब युआन से अधिक का निवेश

2023-06-10 18:41:42

चीनी जल संसाधन मंत्रालय से 9 जून मिली खबर के अनुसार, इस साल जनवरी से मई तक, चीन ने जल संरक्षण निर्माण में 4 खरब 10 अरब 60 करोड़ युआन का निवेश पूरा किया, जो साल 2022 की जनवरी से मई तक की तुलना में 32.1 प्रतिशत ज्यादा है। उनमें से 13 प्रांतों ने 15 अरब युआन से अधिक का निवेश पूरा किया।

आंकड़ों के पता चला है कि इस वर्ष के पहले पांच महीनों में, जल संरक्षण परियोजनाओं के निर्माण में 12 लाख 9 हज़ार लोगों को रोजगार मिला था। देश भर में 14 हज़ार 680 नई जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण शुरु किया गया, नए निवेश का पैमाना 609 अरब युआन है। नई परियोजनाओं की संख्या गत वर्ष की समान अवधि से 2785 ज्यादा थी, और नए निवेश में 150.1 अरब युआन की वृद्धि हुई।

आंकड़े यह भी बताते हैं कि इस साल के पहले पांच महीनों में पूर्वोत्तर चीन के चीलिन प्रांत में जल नेटवर्क बैकबोन परियोजना सहित 17 प्रमुख जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण शुरू हुआ, जिनमें कुल 97.1 अरब युआन का निवेश किया गया, जो साल 2022 की समान अवधि की तुलना में परियोजानाओं में 5 और कुल निवेश में 25.2 अरब युआन ज्यादा है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम