ओडिशा ट्रेन दुर्घटना:233 हुई मरने वालों की संख्या

2023-06-03 16:48:18

2 जून की शाम को, पूर्वी भारतीय राज्य ओडिशा में एक ट्रेन पटरी से उतर गई और टकरा गई, जिसमें 233 लोगों की मौत हो गई और लगभग 900 लोग घायल हो गए।

ओडिशा राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने 3 जून की सुबह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। अब तक मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है, जबकि करीब 900 अन्य घायल हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है। बचाव दल ने लोगों को बचाने के लिए यांत्रिक उपकरण और विध्वंस के लिए विशेष उपकरण का इस्तेमाल किया।

दुर्घटना के बाद से कम से कम 51 ट्रेनों को डायवर्ट, रद्द या सेवा से बाहर कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ने दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। भारतीय रेल मंत्री ने पीड़ितों और घायलों के परिवारों को मुआवजे देने की भी घोषणा की। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक ज्ञात नहीं है और अधिकारियों ने गहन जांच के आदेश दिए हैं।

पुरानी रेलवे संस्थापनों के कारण, भारतीय ट्रेनों के पटरी से उतरने और टकराने की दुर्घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं। पिछले साल नवंबर में ओडिशा में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम