चीन में शिक्षकों की कुल संख्या 1 करोड़ 88 लाख के पार

2023-06-02 11:31:49

हाल ही में चीनी शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत तक, देश भर में विभिन्न स्तरीय शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ 88 लाख 4 हज़ार तक पहुंच गई, जो साल 2017 से 25 लाख 35 हज़ार ज्यादा है। ये शिक्षक दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली का समर्थन करते हैं और शिक्षा के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूत बुनियादी गारंटी प्रदान करते हैं।

एक तरफ, बुनियादी शिक्षा के शिक्षकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नव युग में बुनियादी शिक्षा सशक्त शिक्षक कार्यक्रम के कार्यान्वयन के माध्यम से, देश भर में 225 नॉर्मल कॉलेजों और 565 गैर-नॉर्मल कॉलेजों में शिक्षकों के सहयोगी प्रशिक्षण जैसे उपायों को बढ़ावा दिया गया। परिणामस्वरूप, किंडरगार्टन, प्राथमिक स्कूलों, माध्यमिक स्कूलों, हाई स्कूलों, विशेष शिक्षा और विशेष स्कूलों में शिक्षकों की संख्या साल 2017 में 1 करोड़ 37 लाख 62 हज़ार से बढ़कर साल 2022 में 1 करोड़ 61 लाख 7 हजार हो गई, जो 23 लाख 45 हज़ार ज्यादा है।

दूसरी तरफ़, व्यावसायिक शिक्षा में शिक्षक टीम को लगातार अनुकूलित किया गया है। स्नातक स्तर के व्यावसायिक स्कूलों, उच्च व्यावसायिक स्कूलों और माध्यमिक व्यावसायिक स्कूलों में शिक्षकों की संख्या साल 2017 में 13 लाख 22 हज़ार से बढ़कर साल 2022 में 13 लाख 66 हज़ार हो गई, जिसमें 44 हज़ार की वृद्धि हुई। यह देश में आधुनिक व्यावसायिक शिक्षा प्रणाली की स्थापना में तेजी लाने के लिए मजबूत गारंटी प्रदान करता है।

उधर, उच्च शिक्षा में अभिनव शिक्षकों की टीम को और मजबूत किया गया है। सामान्य स्नातक विद्यालयों और उच्च शिक्षा के वयस्क संस्थानों में शिक्षकों की संख्या साल 2017 में 11 लाख 85 हज़ार से बढ़कर साल 2022 में 13 लाख 31 हज़ार तक पहुंच गई, जिसमें 1 लाख 46 हज़ार  की वृद्धि हुई। यह दुनिया के महत्वपूर्ण प्रतिभा केंद्र और नवाचार हाइलैंड के निर्माण में समर्थन देता है।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम