अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग (स्वास्थ्य) पर छठी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी नवंबर में आयोजित होगी

2023-05-31 15:06:13

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग (स्वास्थ्य) पर छठी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी बैठक हाल ही में पेइचिंग में आयोजित हुई, जिसमें फैसला किया गया कि 18 से 20 नवंबर तक, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग (स्वास्थ्य) पर छठी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। पेइचिंग, चच्यांग, फ़ूच्येन, हाईनान और छोंगछिंग मुख्य बैठक स्थल होंगे, और साथ ही अमेरिका और यूरोप में शाखा बैठक स्थल स्थापित होंगे।

बताया गया है कि मौजूदा संगोष्ठी का उद्देश्य "एक ही अंतरिक्ष और एक ही घर" है, जिसका विषय "विज्ञान, प्रौद्योगिकी नवाचार, विज्ञान लोकप्रियता" है।

इस सम्मेलन के संयुक्त अध्यक्ष, अन्तराष्ट्रीय अंतरिक्षयानिकी अकादमी के महासचिव जीन-मिशेल कंटेनर ने आशा व्यक्त की कि सम्मेलन के माध्यम से दुनिया भर के वैज्ञानिकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को एक साथ लाया जाएगा, अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के बीच अकादमिक आदान-प्रदान को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, और सम्मेलन के अधिक परिणामों को दुनिया के साथ साझा किये जाएंगे।

  (श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम