शांति और आशा का प्रतीक बना "ब्लू हेलमेट"

2023-05-30 18:15:51

 

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 30 मई को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति जटिल और गंभीर है, संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों की भूमिका और महत्व पर और प्रकाश डाला गया है। चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की प्रभावशीलता और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ घनिष्ठ रूप से सहयोग करेगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाई जा सके।

   29 मई 21वां "अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस" है। माओ निंग ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में चीन की भागीदारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चीन ने 1990 में संयुक्त राष्ट्र में सैन्य पर्यवेक्षक भेजे, जिससे संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भाग लेने के लिए पर्दा खोला गया। 1992 में, चीन ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भाग लेने के लिए पहला "ब्लू हेलमेट" भेजा।

   माओ निंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियान अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण साधन है। पिछले 70 वर्षों में, संयुक्त राष्ट्र ने 70 से अधिक शांति अभियानों को अंजाम दिया है। क्षेत्रीय शांति को बनाए रखने और बहाल करने और क्षेत्रीय संघर्षों के समाधान में सहायता करने के लिए दस लाख से अधिक कर्मचारियों ने उत्कृष्ट योगदान दिया है। ब्लू हेलमेट शांति और आशा का प्रतीक बन गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसकी व्यापक रूप से प्रशंसा की है।

  (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम