शांगहाई सहयोग संगठन का गरीबी में कमी और सतत विकास मंच शैनशी प्रांत के यांगलिंग में आयोजित

2023-05-29 16:01:40

  

शांगहाई सहयोग संगठन के गरीबी में कमी और सतत विकास मंच 29 मई को चीन के शैनशी प्रांत के यांगलिंग में उद्घाटित हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष, शांगहाई सहयोग संगठन की गुड-नेबरली फ्रेंडशिप एंड कोऑपरेशन कमेटी के अध्यक्ष शेन युएयुए ने इस में भाग लिया और भाषण दिया।

   शेन युएयुए ने कहा कि 2012 के बाद से, शी चिनफिंग के केंद्र वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने चीनी लोगों के नेतृत्व करते हुए गरीबी के खिलाफ लड़ाई जीती, ऐतिहासिक रूप से पूर्ण गरीबी की समस्या को हल किया, चीनी राष्ट्र के सहस्राब्दी के खुशहाल समाज का निर्माण करने के सपने को साकार किया, और वैश्विक गरीबी में कमी के कार्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस ने चीनी शैली के आधुनिकीकरण के माध्यम से चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिए एक भव्य खाका तैयार किया। हम शांगहाई सहयोग संगठन के देशों के साथ "शांगहाई भावना" को दृढ़ता से आगे बढ़ाने, सहयोग पर आम सहमति बनाने, लोगों की आजीविका और कल्याण में सुधार करने, आपसी लाभ वाले समान जीत का पालन करने और सामान्य विकास और समृद्धि प्राप्त करने के लिए तैयार हैं, ताकि शांगहाई सहयोग संगठन के और घनिष्ठ साझा भाग्य समुदाय के निर्माण के लिए और बड़ा योगदान किया जा सके।

  (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम