पेइचिंग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी महिला नवाचार मंच का आयोजन

2023-05-29 15:48:48

वर्ष 2023 चोंगक्वानछुन मंच के तहत "विज्ञान और प्रौद्योगिकी महिला नवाचार मंच" 28 मई को पेइचिंग में आयोजित हुआ। चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी की उपाध्यक्ष, अखिल चीन महिला संघ की अध्यक्ष शन य्वेय्वे ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग बल देते हुए कहा कि उच्च स्तरीय वैज्ञानिक व तकनीकी आत्मनिर्भरता और आत्म-सुधार की प्राप्ति चीनी शैली के आधुनिकीकरण की कुंजी है। आशा है कि अधिकांश वैज्ञानिक और तकनीकी महिला प्रतिभाएं कठिन समस्याओं को हल करने, लोगों को लाभान्वित करने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने, समाज की सेवा करने एवं भविष्य को साझा करने में भूमिका निभाएंगी, और मानव जाति के साझा भाग्य वाले समुदाय के निर्माण तथा वैश्विक सतत विकास के संवर्धन में योगदान देंगी।

मंच पर देश और विदेश में कई शीर्ष महिला वैज्ञानिकों ने मुख्य भाषण दिए या गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया, और महिला वैज्ञानिकों के नेतृत्व में कई प्रमुख वैज्ञानिक व तकनीकी परियोजनाओं को जारी किया गया।

(आलिया)

 

रेडियो प्रोग्राम