"अफ्रीका दिवस" मनाने के लिए स्वागत समारोह में शामिल हुए चीनी विदेश मंत्री छिन कांग

2023-05-26 10:29:49

25 मई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री छिन कांग ने पेइचिंग में "अफ्रीका दिवस" मनाने के लिए स्वागत समारोह में भाग लिया और भाषण दिया। इथियोपिया के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री डेमेक, कांगो (किंशासा) के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री लुटुंडुला और चीन स्थित विभिन्न अफ्रीकी देशों के राजनयिक दूतों ने इस में भाग लिया।

   छिन कांग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत अफ्रीका के प्रति मित्रता और ईमानदारी की नीतिगत अवधारणा, धार्मिकता और लाभ की सही अवधारणा के मार्गदर्शन में चीन-अफ्रीका संबंधों के विकास ने और घनिष्ठ चीन-अफ्रीका साझा भाग्य समुदाय के निर्माण के एक नए युग में प्रवेश किया है। वर्तमान में, चीन और अफ्रीका दोनों एक नए ऐतिहासिक शुरुआती बिंदु पर खड़े हैं और नए और महत्वपूर्ण अवसरों की शुरुआत कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े विकासशील देश और सबसे विकासशील देशों वाले महाद्वीप के रूप में, चीन और अफ्रीका को पहले से कहीं अधिक एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता है।

   छिन कांग ने चीन अफ्रीका सहयोग को आगे गहराने के लिए पाँच सूत्रीय सुझाव पेश किया। पहला, एक दूसरे के वैध अधिकारों और हितों की मजबूती से रक्षा की जाए। दूसरा, अपनी विशेषताओं वाले आधुनिकीकरण कार्यों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाए। तीसरा, संयुक्त रूप से वैश्विक शासन प्रणाली के सुधार को बढ़ावा दिया जाए। चौथा, सामान्य सुरक्षा प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। पांचवां, सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को और मजबूत किया जाए।

   डेमेक और लुटुंडुला ने कहा कि अफ्रीका चीन के साथ दोस्ती के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। वे संयुक्त रूप से अफ्रीका और चीन के बीच साझेदारी की भावना को आगे बढ़ाना, अपने अपने विकास और पुनरोद्धार में तेजी लाना चाहते हैं, ताकि अफ्रीका और चीन के लिए साझा भाग्य समुदाय और मानव जाति के लिए साझा भाग्य समुदाय का निर्माण किया जा सके।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम