अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों में रूस-चीन सम्बंध अनुकरणीय:रूसी प्रधान मंत्री

2023-05-25 10:13:14

24 मई को सुबह चीनी प्रधान मंत्री ली छांग ने पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आए रूसी प्रधान मंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के साथ वार्ता की।

   ली छांग ने कहा कि इधर के वर्षों में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के रणनीतिक मार्गदर्शन के तहत नए युग में चीन और रूस के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी हमेशा उच्च स्तर पर रहे हैं। चीन-रूस व्यावहारिक सहयोग में मजबूत लचीलापन, महान क्षमता और व्यापक स्थान है। चीन रूस के साथ चीनी और रूसी प्रधानमंत्रियों के बीच नियमित बैठक तंत्र के मुख्य चैनल की भूमिका निभाते हुए दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण आम सहमति को लागू करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय व्यवहारिक सहयोग के स्थिर और निरंतर विकास को आगे बढ़ाया जा सके।

   ली छांग ने कहा कि चीन रूस के साथ व्यापार संरचना को अनुकूलित करने, व्यापार श्रेणियों को और समृद्ध करने, कृषि, सेवा व्यापार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित विकास और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने को तैयार है, ताकि आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की गुणवत्ता और मात्रा दोनों को बढ़ावा दिया जा सके।

   मिशुस्टिन ने कहा कि रूस और चीन के बीच दोस्ती का एक लंबा इतिहास रहा है, और दोनों पक्षों के बीच सहयोग की कई उपलब्धियां हासिल हुईं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में रूस-चीन संबंधों का विशेष अनुकरणीय महत्व है। अशांत अंतरराष्ट्रीय स्थिति की पृष्ठभूमि में रूस चीन के साथ दो राष्ट्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने और दोनों देशों के सामने मौजूद नई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

   वार्ता के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम