चीन के 5 प्रतिशत के अनुमानित आर्थिक विकास लक्ष्य के प्रति आश्वस्त अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क

2023-05-25 11:07:36

एशियाई विकास बैंक यानी एडीबी के मुख्य अर्थशास्त्री अल्बर्ट पार्क ने हाल ही में चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के साथ इंटरव्यू में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मध्यवर्ती उत्पाद व्यापार में चीन की हिस्सेदारी हाल के वर्षों में बढ़ रही है। चीन एशिया-प्रशांत मूल्य श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

   एशियाई विकास बैंक द्वारा जारी 2023 एशियाई आर्थिक एकीकरण रिपोर्ट ने हाल ही में दिखाया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सुधार को चीन से काफी हद तक फायदा हुआ है। चीन ने क्षेत्र के आर्थिक विकास में 64.2% का योगदान दिया। चीन ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में माल के व्यापार में 37.6% की वृद्धि और सेवाओं के व्यापार में 44.6% का योगदान दिया।

   अल्बर्ट पार्क ने कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच बड़ी मात्रा में मध्यवर्ती उत्पाद व्यापार है, और हाल के वर्षों में मध्यवर्ती उत्पाद व्यापार में चीन की हिस्सेदारी बढ़ रही है। इसलिए, चीन निस्संदेह इस क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। चीन की आर्थिक संभावनाओं की चर्चा करते हुए अल्बर्ट पार्क इस साल चीन के 5 प्रतिशत के अनुमानित आर्थिक विकास लक्ष्य को लेकर बहुत आश्वस्त है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम