चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने इथियोपिया के विदेश मंत्री से की वार्ता

2023-05-25 19:44:57

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने 25 मई को पेइचिंग में इथियोपिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री डेमेक मेकोनेन के साथ वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चीन इथियोपिया के साथ लगातार आपसी केंद्रीय हितों और महत्वपूर्ण चिंताओं पर एक दूसरे का पूरा समर्थन करता है, और दोनों देशों के संबंधों में नया विकास हासिल करना चाहता है।

छिन कांग ने कहा कि वर्तमान में इथियोपिया शांति व्यवस्था स्थापित करने और विकास पर ध्यान देने के महत्वपूर्ण दौर से गुज़र रहा है। चीन दृढ़ता के साथ इथियोपिया की शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को गहन करना चाहता है, और इथियोपिया को युद्ध के बाद पुनर्निर्माण और विकास में मदद देना चाहता है।

डेमेक मेकोनेन ने कहा कि इथियोपिया राष्ट्रीय सुरक्षा की स्थिति का सुधार करने पर बड़ा ध्यान देता है, और निरंतर  इथियोपिया में स्थित चीनी संस्थाओं और चीनी लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा। इथियोपिया हमेशा शांति का आह्वान करने और शांति की रक्षा करने के लिए चीन की प्रशंसा करता है। इथियोपिया चीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में समन्वय मजबूत करना चाहता है, और एक साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी नीति नियमों की रक्षा करना चाहता है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम