चीनी विदेश मंत्री ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के साथ वार्ता की

2023-05-24 10:28:27

23 मई को चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री छिन कांग ने पेइचिंग में नीदरलैंड के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री वोपके होकेस्ट्रा के साथ वार्ता की।

छिन कांग ने कहा कि नीदरलैंड यूरोप में चीन का अहम सहयोगी साझेदार है। चीन नीदरलैंड के साथ आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करने, लोगों की आवाजाही और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करने, हथियार नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे बहुपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने और संयुक्त रूप से आपूर्ति श्रृखंलाओं को अलगा करने का विरोध करने को तैयार है। चीन हमेशा यूरोप को एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में मानता है और उम्मीद करता है कि नीदरलैंड चीन-यूरोपीय संघ सहयोग के लिए प्रवेश-द्वार के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

होकेस्ट्रा ने कहा कि नीदरलैंड एक-चीन नीति का पालन करता है और चीन के साथ बाजार सिद्धांतों को बनाए रखने और कृषि और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने को तैयार है। डच पक्ष यूरोप और चीन के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

दोनों पक्षों ने आम चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी गहन विचारों का आदान-प्रदान किया।

(आशा)

रेडियो प्रोग्राम