चीन के साथ सहयोग बढ़ाने को आशान्वित राफेल मारियानो ग्रॉसी

2023-05-24 10:28:22

 

चीन की राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के आमंत्रण पर आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी 22 से 26 मई तक चीन की यात्रा कर रहे हैं। वे कुछ महत्वपूर्ण परमाणु सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। यह 2019 में कार्यभार संभालने के बाद ग्रॉसी की पहली चीन यात्रा है। 22 मई को चीनी मीडिया के साथ एक विशेष साक्षात्कार में ग्रॉसी ने चीन के साथ सहयोग को गहरा करने, वैश्विक विकास की पहल को बढ़ावा देने, वैश्विक सुरक्षा पहलों ने परमाणु क्षेत्र में जड़ें जमा लेने की अपेक्षा व्यक्त की।

   यात्रा के दौरान, ग्रॉसी ने चीन की राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

   ग्रॉसी ने चीन की वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल की अत्यधिक सराहना की, परमाणु ऊर्जा विकास और परमाणु प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग में चीन की उपलब्धियों का सकारात्मक मूल्यांकन किया और विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को और गहरा करने की आशा व्यक्त की। ग्रॉसी ने कहा कि अगले साल आईएईए में चीन के प्रवेश की 40वीं वर्षगांठ होगी। पिछले 40 वर्षों में, चीन का परमाणु उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, और परमाणु ऊर्जा इकाइयों का पैमाना जल्द ही दुनिया में दूसरे स्थान पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की पृष्ठभूमि में, कई देश परमाणु ऊर्जा के विकास में बहुत रुचि रखते हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के समर्थन की आवश्यकता है। चीन इस संबंध में आईएईए के साथ सहयोग गहरा कर सकता है।  (वनिता)

रेडियो प्रोग्राम