2023 "पीक मिशन" चीनी वैज्ञानिक अभियान दल एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुआ

2023-05-23 17:05:17

2023 "पीक मिशन" चीनी वैज्ञानिक अभियान दल 23 मई को साढ़े बारह बजे  दुनिया की सबसे ऊंची चोटी यानी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल हुआ। आपको बता दें कि इस अभियान को दूसरा छिंगहाई-तिब्बत पठार व्यापक वैज्ञानिक जांच और अनुसंधान दल द्वारा आयोजित किया गया है। 13 सदस्यों से गठित इस चीनी वैज्ञानिक अभियान दल ने अत्यधिक ऊंचाई वाले मौसम स्टेशनों और बर्फ के नमूने संग्रह आदि के तकनीकी उन्नयन को पूरा किया। साथ ही वैज्ञानिक बर्फ कोर ड्रिलिंग, ड्रोन हवाई सर्वेक्षण, ग्रीनहाउस गैस का पता लगाने और रॉक नमूना संग्रह जैसे एक दर्जन से अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान कार्य भी किये। वर्तमान में, माउंट एवरेस्ट के 7,790 मीटर , 8,300 और 8,830 मीटर पर स्वचालित तीनों मौसम स्टेशनों ने तकनीकी उन्नयन पूरा कर लिया है।

 

गौरतलब है कि "दुनिया की छत" और "एशिया की जल मीनार" कहा जाने वाला, छिंगहाई-तिब्बत पठार न केवल पृथ्वी का तीसरा ध्रुव है, बल्कि चीन के लिए एक प्रमुख पारिस्थितिक सुरक्षा बाधा और एक रणनीतिक संसाधन रिजर्व भी है। बता दें कि चीन ने 1970 के दशक की शुरुआत में पहला छिंगहाई-तिब्बत व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू किया था और दूसरा अनुसंधान 2017 में शुरू किया था।

(रमेश शर्मा)

रेडियो प्रोग्राम